You need to upgrade your Flash Player to at
least version 7 to view this video content.
पर्व त्यौहार
अप्रैल व्रत त्यौहार:- 1 अप्रैल: दशमाता व्रत, डॉ. हेडगेवार जयंती (तारीखानुसार) 2 अप्रैल: पापमोचनी एकादशी व्रत 3 अप्रैल: प्रदोष व्रत, वारुणी योग सायं 4.38 से सूर्यास्त तक, वाराणसी में गंगा-वरुणा संगम में स्नान सैकडों सूर्य ग्रहण के समान फलदायक, श्रीआदिकेशव-दर्शन (काशी), वैधृति महापात घं. 22.10 से घं. 24.57 तक 4 अप्रैल: मधुकृष्ण त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, रंगतेरस, मां हिंगलाज पूजा 5 अप्रैल: पितृ-श्राद्ध की अमावस, मेला पिहोवा तीर्थ (हरियाणा), पिशाच-मोचन चतुर्दशी, थाल भरुण एवं चित्र चतुर्दशी (कश्मीर), काम महोत्सव चतुर्दशी, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन) 6 अप्रैल: स्नान-दान की चैत्री अमावस्या, विक्रम सम्वत्2064 पूर्ण, पश्चिमी भारत में नवसम्वत्सर प्रारम्भ, प्रात: 9.26 बजे से पूर्वाह्न 11.11 बजे के मध्य वासन्तिक नवरात्र की कलश-स्थापना शुभ, गुडी पडवा (महाराष्ट्र), नवरेह-नवदुर्गारम्भ (जम्मू-कश्मीर), अभ्यंग-स्नान,3 दिन लब्धिविधान व्रत (जैन) 7 अप्रैल: पूर्वी एवं मध्य भारत में 'प्लव' नामक विक्रम सम्वत् 2065 एवं चैत्री नवरात्र प्रारम्भ, नवसंवत्सरोत्सव, आरोग्य व्रत, आशुधीरोत्सव (वृंदावन), नवपंचांग फल-श्रवण, ध्वजारोहण, घट-स्थापना, श्रीदुर्गापूजनोत्सव प्रारम्भ एवं रेमन्त पूजन (मिथिलांचल), गौतम ऋषि जयंती, नवीन चन्द्र-दर्शन, चैती-चांद-झूलेलाल जयंती (सिन्धी), सिंधारा दूज, विश्व स्वास्थ्य दिवस 8 अप्रैल: गणगौर तीज व्रतोत्सव, गौरी तृतीया व्रत, सौभाग्य सुन्दरी तृतीया, मनोरथ तृतीया व्रत, गौरी-दोलोत्सव, जंगत्रय (जम्मू-कश्मीर), मत्स्यावतार जयंती, सरहुल (बिहार), अरुन्धती व्रत 9 अप्रैल: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दमनक चतुर्थी, रोहिणी व्रत 10 अप्रैल: श्रीपंचमी, लक्ष्मी महापूजा, श्रीरामराज्य-स्थापना दिवस, हयव्रत, नाग व्रत-पूजन, चैती छठ का खरना (मिथिलांचल),5 दिन पुष्पांजलि व्रत एवं 10 दिन दशलक्षण व्रत (जैन) 11 अप्रैल: स्कन्दषष्ठी, वासन्तीय सूर्यष्ठी (चैती छठ) व्रत, सायंकाल सूर्य को प्रथम अर्घ्य, अशोकाषष्ठी (बंगाल), यमुना जयंती महोत्सव (ब्रज), स्कन्द दमनकोत्सव, गज पूजा-बिल्वाभिमंत्रण षष्ठी (मिथिलांचल) 12 अप्रैल: महासप्तमी व्रत, वासन्ती दुर्गा-पूजा प्रारम्भ, पत्रिका-प्रवेश, अर्द्धरात्रि में निशा पूजा, भास्कर दमनक पूजा, चैती छठ का सूर्योदयकालीन अर्घ्य-दान, जैन नवपद ओली एवं अष्टाह्निका (अट्ठाई) प्रारम्भ, अन्नपूर्णा-परिक्रमा मध्याह्न 12.47 बजे प्रारम्भ (काशी), विजया सप्तमी (जम्मू-कश्मीर) 13 अप्रैल: श्रीदुर्गा-महाष्टमी व्रत, अशोकाष्टमी (बंगाल), श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, मध्याह्न 11.25 बजे अन्नपूर्णा-परिक्रमा पूर्ण (काशी), मेला चिंतपूर्णी-ज्वालादेवी, मेला बहू फोर्ट (जम्मू), मनसादेवी मेला (हरिद्वार, पंचकूला), साईबाबा पूजनोत्सव प्रारम्भ (शिरडी), श्रीरामनवमी व्रत-मध्याह्नव्यापिनी नवमी में (स्मार्तो का), सूर्य की मेष-संक्रान्ति सायं 6.29 बजे, सूर्योदय से अपराह्न 2.29 बजे तक सामान्य पुण्यकाल एतत्पश्चात सूर्यास्त तक विशेष पुण्यकाल, वैशाखी (पंजाब), सतुआइन संक्रान्ति, हरिद्वार में कल्पवास प्रारम्भ, आर्यभट्ट जयंती, ब्रह्मपुत्र-स्नान, मीन (खर) मास समाप्त, श्रीस्वामी नारायण जयंती (अक्षरधाम), चडक पूजा (बंगाल) 14 अप्रैल: श्रीरामनवमी व्रतोत्सव (वैष्णवों का), हनुमद्ध्वज-दान, श्रीदुर्गा-महानवमी, तारा जयंती, अयोध्या-परिक्रमा, जूडिशीतल (मिथिलांचल), त्रिशूलिनी पूजा, बंगाली नववर्ष (क्ब्क्भ्) प्रारम्भ, खालसा पंथ साजना दिवस (सिक्ख) 15 अप्रैल: चैत्री विजयादशमी-अपराजिता पूजा, जयन्ती धारण एवं देवी-विसर्जन (मिथिलांचल), धर्मराज दशमी, साईबाबा पूजनोत्सव पूर्ण (शिरडी), व्यतिपात महापात घं. 21.02 से घं. 25.14 तक 16 अप्रैल: कामदा एकादशी व्रत, श्रीविष्णु-दोलोत्सव, श्रीवल्लभाचार्य बधाई प्रारम्भ, फूलडोल ग्यारस, श्रीबांकेबिहारी का फूल-बंगला बनना शुरू (वृंदावन), गुरु हरकिशनजी एवं गुरु अंगददेव निर्वाण दिवस (सिक्ख) 17 अप्रैल: मदनद्वादशी, श्रीविष्णु द्वादशी-श्रीहरिदमनकोत्सव, श्यामबाबा द्वादशी, प्रदोष व्रत, अनंगत्रयोदशी व्रत, मीनाक्षी कल्याणम् (द. भा.) 18 अप्रैल: महावीर जयंती (जैन), शिव-दमनक चतुर्दशी, श्रीनृसिंह दोलोत्सव, फातिहायज्दहूम-ग्यारहवीं शरीफ (मुस.), गुरु अंगददेव एवं गुरु तेगबहादुर जयंती (सिक्ख), 2 दिन रत्नत्रय व्रत (दिग. जैन) 19 अप्रैल: पूर्णिमा व्रत, सत्यनारायण पूजा-कथा (प्रदोषव्यापिनी पूर्णिमा में), सूर्य सायन वृष राशि में घं. 22.21 बजे-सौर ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन) 20 अप्रैल: स्नान-दान की 'चित्रा' नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा, श्रीहनुमान जयंती महोत्सव (संकटमोचन मंदिर-काशी, सालासर एवं मेंहदीपुर बालाजी-राजस्थान), सर्वदेव दमनकोत्सव, छत्रपति शिवाजी पुण्यतिथि, श्रील श्यामानंदप्रभु का आविर्भावोत्सव, श्रीद्वारिकाधीश छप्पनभोग (मथुरा), वैशाख स्नान-नियम प्रारम्भ, अग्रोहा-मेला, 21 अप्रैल: वैशाख में मासपर्यन्त पौशाला (प्याऊ) चलवायें, तुलसीदल से श्रीहरि-पूजा, शिवालयों में गलंतिका बांधें, पीपल सीचें, कच्छपावतार जयंती 22 अप्रैल: आशा द्वितीया (आसो दूज), वसुंधरा दिवस, वैशाख में प्रत्येक मंगलवार श्रीमंगलनाथ दर्शन-यात्रा (उज्जैन) 23 अप्रैल: बाबू कुंवर सिंह जयंती (बिहार) 24 अप्रैल: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, वक्रतुण्ड चतुर्थी (मिथिलांचल) 25 अप्रैल: श्रीपंचमी (जम्मू-कश्मीर) 26 अप्रैल: कोकिला षष्ठी, वेताल षष्ठी (जम्मू-कश्मीर) 27 अप्रैल: भानु-सप्तमी पर्व (सूर्यग्रहणतुल्य), शर्करा सप्तमी, 28 अप्रैल: कालाष्टमी, शीतलाष्टमी (बूढा बसौडा) 29 अप्रैल: वैधृति महापात घं. 17.16 से घं. 21.49 तक 30 अप्रैल: पंचकोसी यात्रा प्रारम्भ (उज्जैन), चण्डिका नवमी |
This space is Booking for Advertisment | ||||||||||||||||